कोरोना वायरस(covid-19) ,कोरोना वायरस-19 महामारी ,2020


कोरोना वायरस(covid-19) ,कोरोना वायरस-19 महामारी ,2020

कोरोना वायरस-19 महामारी का रूप लेता जा रहा है।  सम्पूर्ण विश्व, मानव जाति  इस शत्रु से परेशान है। केन्द्र और राज्य सरकार इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिये लगातार प्रयासरत है , परन्तु कोई भी सरकारी प्रयास बिना जन सहयोग के सफल नही हो सकता । सरकार द्वारा किए जा रहे उपाय राष्ट्र और समाज के व्यापक हित के लिए ही है । *सरकार लगातार जन सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास  कर रही है* । ऐसे समय मे *हमारे भी कुछ दायित्व* है । हम आप सभी से अनुरोध करते है कि -
1- लाॅकडाउन रहने तक घर से बाहर ना निकले।
2- सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेन्सिग ) अवश्य बनाकर रखें।
3-  बाहर से आये लोगों की सूचना प्रशासन को दे , और उनसे दूरी बनाकर रहे  ।
4 - लॉक डाउन की स्थिति में आपकी भलाई है इसमें सरकार का सहयोग करें और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर ना जाने दें ।
5 - सरकार और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करें।
6 - अफवाहों से बचें और अफवाहों को फैलने से रोके ।
7 - कोरोनावायरस-19 को रोकने हेतु  सभी सरकारी प्रयास आपके और हमारे सहयोग से ही सफल होंगे ।
8 - अपने घर के आसपास के ऐसे लोग जिनके पास भोजन सामग्री न हो उनकी मदद करे , और उन्हें भोजन अथवा भोजन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास जरूर करें।
9 - बेजुबान जानवरों की मदद करें ।
10 - अपनी सामर्थ्य अनुसार मुख्यमंत्री आपदा सहायता कोष मे सहयोग करें ।
11 - इस महामारी से लड़ रहे डाक्टरों, नर्सों,पैरामेडिकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों, मिडियाकर्मियों, सफाईकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं  स्वयंसेवकों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें ।
12 - जमाखोरों और अधिक कीमत वसूलने वालों की सूचना प्रशासन को दें । 
13- खांसते व  छीकंते  समय अपने नाक और मुंह को ढ़क कर रखें।
14- बार-बार अपने नाक, मुंह व आंखों को ना छुएं।
15-अपने पास-पड़ोस के घरों से लोगों को बाहर जाने से रोकने का प्रयास करें।
           अतः आपसे हाथ जोड़ कर अनुरोध है कि इस संकट की घडी़ में सरकार का  सहयोग करें । आप सब के सहयोग के बिना इस महामारी के प्रसार को रोकना सम्भव नही होगा ।आपकी थोड़ी सी शिथिलता या लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत आपके परिवार को, समाज को, राष्ट्र को और हम सबको  चुकानी पड़ सकती है।

कोरोना वायरस(covid-19) महामारी की वजह से भारत समेत लगभग पूरी दुनिया एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है।इसके प्रसार को रोकने के लिये जरूरी है कि हमारे पास सही जानकारी हो औरहम सावधान तथा जागरूक रहें।

      दोस्तों ये वक्त जागरूक और जिम्मेदार बनने का है  ''कोरोना''       
एक गम्भीर बीमारी है।जिसे स्वच्छता, साफ-सफाई और जागरूकता से हम सभी देशवासियों को मिल जुल कर हराना है।
 
    दुनिया के लिए आप एक व्यक्ति हैं, लेकिन परिवार के लिए आप पूरी दुनिया हैं,इसलिए आप अपना ख्याल रखें।

     जीवन में आप कितने भी पॉज़िटिव हों, लेकिन वर्तमान में आप की रिपोर्ट नेगेटिव आना बहुत जरूरी हैं।

    कोरोना बहुत ही स्वाभिमानी और आत्मसम्मान से भरा हुआ  ''वायरस'' है।वो तब तक आपके घर नहीं आएगा जब तक आप उसे लेने खुद बाहर नहीं निकलते।

    घर पर रहे ........उसे लेने बाहर न जायें।

     C = clean your hand 
     O = off your gathering
     R = rise your humanity
     O = only sick were mask
      N= no to hand shake
      A = avoid remours

   Stay safe ।
# *अपील* #
 *विशेष आग्म नागरिकों एवं प्रिय छात्र-छात्राओं .     
    *17 मई का इंतज़ार ना करें*
          सरकार एक निश्चित समय तक ही *lockdown* रख सकती है धीरे धीरे lockdown खत्म हो जाएगा सरकार भी इतनी सख्ती नहीं दिखाएगी
          *क्योंकि :*
          *सरकार ने आपको कोरोना बीमारी के बारे में अवगत करा दिया है, सोशल डिस्टैंसिंग, हैण्ड सेनिटाइजेशन इत्यादि सब समझा दिया है।*
          *बीमार होने के बाद की स्थिति भी आप लोग देश और दुनिया में देख ही रहे है।*
          अब जो समझदार है वह आगे लंबे समय तक अपनी दिनचर्या, काम करने का तरीका समझ ले। 

          *सरकार 24 घंटे  365 दिन आपकी चौकीदारी नहीं करेगी*
*आपके एवं आपके परिवार का भविष्य आपके हाथ में है।*
          लोकडॉन खुलने के बाद सोच समझ कर घर से निकले एवं काम पर जाये... व नीयत नियमानुसार ही अपना कार्य करे l
          😊क्या लगता है आपको, 17 मई के बाद एकाएक कोरोना चला जायेगा, हम पहले की तरह जीवन जीने लगेंगे ?
          *नही, कदापि नही।*
          ये वायरस अब हमारे देशऔर दुनिया में जड़ें जमा चुका है, हमे इसके साथ रहना सीखना पड़ेगा।
          *कैसे ?*
          सरकार कब तक लॉक डाउन रखेगी ?
          कब तक बाहर निकलने में पाबंदी रहेगी ?
          *हमे स्वयं इस वायरस से लड़ना पड़ेगा, अपनी जीवन शैली में बदलाव करके, अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करके।*
          *हमे सैकड़ों साल से चली रही पुरानी जीवन शैली अपनानी पड़ेगी।*
          *शुद्ध आहार लें, शुद्ध मसाले खाएं।*
          आंवला, एलोवेरा, गिलोय, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, लविंग, अदरक, हल्दी आदि पर निर्भर हों कर एन्टी बाइटिक्स के चंगुल से खुद को आज़ाद करें।
          अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ानी होगी, फ़ास्ट फ़ूड, पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड्रिंक की भूल जाएं तो बेहतर होगा।
          अपने बर्तनों को बदलना होगा, अल्युमिनियम, स्टील, टेफ़लोन कोटिंग आदि से निजात पानी होगी, हमे भारी बर्तन जैसे पीतल, कांसा, तांबा, मिट्टी को अपनाना होगा जो प्राकर्तिक रूप से वायरस की खत्म करते हैं।
          अपने आहार में दूध, दही, घी की मात्रा बढ़ानी होगी।
          *भूल जाइए जीभ का स्वाद, तला-भुना मसालेदार, होटल वाला कचरा।*
          *कम से कम अगले 2 -3 साल तक तो ये करना ही पड़ेगा।*
          तभी हम सरवाइव कर पाएंगे।
          जो नही बदले वो खत्म हो जाएंगे।
       समझदार और व्यवहारिक बने और इस बात को मान कर इन पर अमल करना शुरू कर दें।
          *जिंदगी आपकी फैसला आपका। ।।
 
     

Post a Comment

Previous Post Next Post